सीतामढ़ी में एचपीसीएल ने लॉन्च किया पारदर्शी 'नव्या' गैस सिलेंडर: 90 मिनट में होगी डिलीवरी, नहीं फटेगा सिलेंडर

Updated:
विज्ञापन

नव्या सिलेंडर को लॉन्च करते वितरक व अन्य | Prabhat Khabar Network

एचपीसीएल ने नया 10 किलो का पारदर्शी नव्या गैस सिलेंडर लॉन्च किया है। अब 90 मिनट में घर पर गैस मिलेगी और आप सिलेंडर में बची गैस को आसानी से देख सकेंगे।

विज्ञापन

सीतामढ़ी गैस सिलेंडर: रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग समय-सीमा के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है. वर्तमान नियमों के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के अंतराल के बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है. ऐसे में बड़े परिवारों की ईंधन की अतिरिक्त जरूरत को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने 10 किलोग्राम क्षमता वाला अत्याधुनिक 'नव्या' कंपोजिट गैस सिलेंडर बाजार में उतारा है. डुमरा प्रखंड की मुरादपुर पंचायत स्थित सीताराम एचपी गैस एजेंसी में एचपीसीएल के अधिकारी आकाश कुमार यादव एवं वितरक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारदर्शी और ब्लास्ट प्रूफ है 'नव्या' सिलेंडर

पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में नया 'नव्या' गैस सिलेंडर कई तकनीकी खूबियों से लैस है:

  • पारदर्शी डिजाइन: सिलेंडर का ढांचा पारदर्शी है, जिससे उपभोक्ता बाहर से ही गैस के स्तर को आसानी से देख सकेंगे.
  • ब्लास्ट प्रूफ सुरक्षा: कंपनी के अनुसार इसे आधुनिक फाइबर तकनीक से तैयार किया गया है, जो आग लगने की स्थिति में भी ब्लास्ट प्रूफ यानी फटने से सुरक्षित रहता है.
  • 90 मिनट में होम डिलीवरी: बुकिंग कराने के महज 90 मिनट के भीतर उपभोक्ताओं के घर तक सिलेंडर पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है.

बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प

सिलेंडर लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय गैस वितरक और उपभोक्ता उपस्थित रहे. वितरकों ने बताया कि दोबारा बुकिंग के निर्धारित दिनों के फेर में फंसे उपभोक्ताओं के लिए 10 किलो का यह सिलेंडर एक मजबूत वैकल्पिक साधन बनेगा.

समारोह में प्रमुख गैस वितरक रहे मौजूद

इस अवसर पर बागमती एचपी के राकेश कुमार सिंह, महादेव एचपी के आलोक कुंड, अनामिका एचपी के सत्यजीत कुमार, जयराम एचपी के दीपनारायण महतो, मीरा एचपी के अजय कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: जिला परिषद में दो करोड़ के कथित गबन का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, पंचायती राज निदेशक को छह सप्ताह में निस्तारण का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन