छह माह से फरार आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के नप अंतर्गत वार्ड नंबर-13, जायसवाल मार्केट निवासी स्व केदार प्रसाद के पुत्र वासुकीनाथ को स्थानीय थाने की पुलिस ने उसके
बैरगनिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के नप अंतर्गत वार्ड नंबर-13, जायसवाल मार्केट निवासी स्व केदार प्रसाद के पुत्र वासुकीनाथ को स्थानीय थाने की पुलिस ने उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त 29 दिसंबर 2023 को स्थानीय थाने में दर्ज प्राथमिकी के कांड संख्या-296/23 के अनुसार, मारपीट, छिनतई समेत कई कांडों में वांछित था तथा पिछले छह माह से फरार चल रहा था. छह लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
रून्नीसैदपुर. थाने की पुलिस ने बुधवार शाम रून्नीसैदपुर गांव में छापेमारी कर छह लीटर नेपाली विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसकी पहचान रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत निवासी फेकू राय के पुत्र दिलीप राय के रूप में की गयी है. इस संबंध में सपुअनि लालबाबू सिंह के आवेदन पर बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




