पताही गांव से सांप्रदायिक सौहार्द की निकली बयार

बैरगनिया/सीतामढ़ी : प्रखंड के पताही गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने 12 के बजाय 13 अक्तूबर को ताजिया का जुलूस निकालने का निर्णय लिया है. पूरे सूबे व अन्य राज्यों में 12 अक्तूबर को ही ताजिया जूलूस निकाला जाना है. इस बीच, पताहीं गांव के लोगों ने दुर्गापूजा के मद्देनजर 13 अक्तूबर को ताजिया […]
बैरगनिया/सीतामढ़ी : प्रखंड के पताही गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने 12 के बजाय 13 अक्तूबर को ताजिया का जुलूस निकालने का निर्णय लिया है. पूरे सूबे व अन्य राज्यों में 12 अक्तूबर को ही ताजिया जूलूस निकाला जाना है. इस बीच, पताहीं गांव के लोगों ने दुर्गापूजा के मद्देनजर 13 अक्तूबर को ताजिया जूलूस निकालने का निर्णय लेकर सांप्रदायिक सौहार्द की बड़ी मिसाल कायम की है. उक्त समुदाय के इस निर्णय की चौतरफा सराहना की जा रही है.
यह कहते हुये कि पताहीं गांव के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द का जो बयार बहाया है, वह दूर तलक तक जायेगी. अन्य स्थानों की ताजिया समिति के लिए भी पताहीं के ग्रामीणों का उक्त निर्णय एक बड़ा संदेश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










