बाढ़ से सैकड़ों हेक्टेयर में लगी धान की फसल बरबाद

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के दर्जन भर गांव के किसानों द्वारा लाखों की लागत व कड़ी मेहनत से लगायी गयी धान की फसल को बाढ़ का पानी बरबाद कर दिया है. प्रखंड के मदनपट्टी, कोदरकट, खुशनगरी, सिंगरहिया, हरिहरपुर, दिग्घी, सोनबरसा, लत्तीपुर व सुपैना समेत दर्जन भर गांव के सैकड़ों किसानों को बाढ़ ने प्रभावित किया […]
सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड के दर्जन भर गांव के किसानों द्वारा लाखों की लागत व कड़ी मेहनत से लगायी गयी धान की फसल को बाढ़ का पानी बरबाद कर दिया है. प्रखंड के मदनपट्टी, कोदरकट, खुशनगरी, सिंगरहिया, हरिहरपुर, दिग्घी, सोनबरसा, लत्तीपुर व सुपैना समेत दर्जन भर गांव के सैकड़ों किसानों को बाढ़ ने प्रभावित किया है.
करीब 20 दिनों से फसल डूबा हुआ है. करीब 10 दिन पूर्व पानी घटना शुरू हुआ तो किसानों चिंता थोड़ी कम हुई, लेकिन किसानों की उम्मीद पर तब पानी फिर गया जब एक बार फिर से नदी में बाढ़ आ गया. कई दिनों से पानी में डूबे होने के कारण धान की फसल अब पूरी तरह बरबाद हो चुका है. मदनपट्टी गांव में गत सप्ताह एक बच्ची की पानी में डूब मौत भी हो चुकी है. करीब 20 दिनों से उक्त गांवों के लोग परेशान है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी गांव के किसानों की खोज-खबर नहीं ली गयी है. यहां तक कि स्थानीय बीडीओ व बीएओ भी इससे अनजान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










