विरोध के बीच लालू बने अध्यक्ष

सुरसंड : प्रखंड के कुम्मा गांव स्थित अंगद हनुमान किला परिसर में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में लालू प्रसाद यादव को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला से लाद दिया. श्री यादव के पक्ष में नारे भी […]
सुरसंड : प्रखंड के कुम्मा गांव स्थित अंगद हनुमान किला परिसर में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में लालू प्रसाद यादव को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों की माला से लाद दिया. श्री यादव के पक्ष में नारे भी लगाये गये. अध्यक्ष श्री यादव ने सबकों साथ लेकर चलने की बात कही. इधर, कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव का विरोध भी किया.
निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि सर्वसम्मति व बहुमत के आधार पर चुनाव हुआ है. जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 15 सदस्यीय कमेटी के गठन की बात कही. उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी पारदर्शता बरती गयी है़ इसको लेकर कोई मतभेद नहीं है़ विरोध करने वाले अकारण ही विरोध कर रहे हैं़ मौके पर महासचिव सुरेंद्र यादव, पर्यवेक्षक उपेंद्र मंडल, नसीबुल हक, चंद्रिका प्रसाद, अरुण ठाकुर, जावेद इकबाल समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










