बेलसंड नपं सभापति गिरफ्तार, सीओ फरार

बेलसंड (सीतामढ़ी) : निर्धारित संख्या से अधिक डस्टबीन की खरीद व लाखों के घोटाले के मामले में आरोपित नगर पंचायत अध्यक्ष नथुनी आलम व सफाई जमादार अशोक कुमार को पुलिस ने रविवार को कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार कर लिया. मामले में उप सभापति शकुंतला देवी, वार्ड पार्षद लीला देवी, सुनीता देवी व सरिता देवी भी […]
बेलसंड (सीतामढ़ी) : निर्धारित संख्या से अधिक डस्टबीन की खरीद व लाखों के घोटाले के मामले में आरोपित नगर पंचायत अध्यक्ष नथुनी आलम व सफाई जमादार अशोक कुमार को पुलिस ने रविवार को कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार कर लिया. मामले में उप सभापति शकुंतला देवी,
वार्ड पार्षद लीला देवी, सुनीता देवी व सरिता देवी भी आरोपित हैं. प्राथमिकी में नपं के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सह वर्तमान सीओ मो जलालुद्दीन भी नामजद हैं. अब अन्य आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा कसेगा. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने सीओ को भी पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, लेकिन वे जाल में नहीं फंस सके और फरार हो गये. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










