प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े पुलिसकर्मी समेत आठ जख्मी

रीगा (सीतामढ़ी) : रीगा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में रविवार सुबह दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पुलिसकर्मी समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान दर्जनों की संख्या में समर्थकों ने जमकर रोड़ेबाजी की. लाठी व डंडे चलाये. बोतलें भी फेंकी गयी. घटना की […]
रीगा (सीतामढ़ी) : रीगा थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में रविवार सुबह दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पुलिसकर्मी समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान दर्जनों की संख्या में समर्थकों ने जमकर रोड़ेबाजी की. लाठी व डंडे चलाये. बोतलें भी फेंकी गयी. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी सह सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, रीगा इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष नफीस अहमद, पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद के साथ पुलिस टीम पहुंच कर छानबीन की. किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










