किसानों को कालापानी से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता : पंकज
रून्नीसैदपुर : एनडीए समर्थित रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने गुरुवार को रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौर कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. कहा कि, वे नेता नही बल्कि विस क्षेत्र का बेटा बन कर वोट मांगने आये हैं. यदि मौका मिला तो हमेशा लोगों के बीच रह कर क्षेत्र […]
रून्नीसैदपुर : एनडीए समर्थित रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा ने गुरुवार को रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौर कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की.
कहा कि, वे नेता नही बल्कि विस क्षेत्र का बेटा बन कर वोट मांगने आये हैं. यदि मौका मिला तो हमेशा लोगों के बीच रह कर क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे.
विकास के साथ-साथ कालापानी से किसानों को मुक्ति दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है. रैन विशुनी, रैन शंकर, खड़का, इब्राहिमपुर में चलाये गये जनसंपर्क अभियान के क्रम में राजग के संयोजक सह मंडल भाजपा अध्यक्ष युगल किशोर गुपत, राजग नेता अरुण कुमार गुप्ता, प्रमोद आनंद, रत्नेश्वर साह, नंद कुमार सिंह, रामशंकर बैठा, रामसेवक साह, चंदन कुमार, कृष्णचंद्र झा व संत झा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










