सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी की बैठक गुरुवार का परिहार उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मो हसीब की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह कुशवाहा एवं जिला उपाध्यक्ष मो ईसा अंसारी ने भाग लिया. इसमें प्रखंडस्तरीय संगठन विस्तार किया गया. जिसमें विभिन्न मोरचा का भी विस्तार हुआ. संगठन विस्तार में रामजी राम को उपाध्यक्ष, मो सदरे आलम को सचिव, तसलीम शाह एवं सियाराम पासवान को महासचिव, रेखा देवी को महिला मोरचा का प्रखंड अध्यक्ष, राघवेंद्र राम को युवा मोरचा का प्रखंड अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोरचा में मो साबिर अंसारी को मोरचा का प्रखंड अध्यक्ष, अब्दुल कलाम को महासचिव, मुकुंद कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी, मो अशफाक को सचिव, कलाम को उपाध्यक्ष, बचिया खातून को महिला मोरचा का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में सदस्यता अभियान चला कर आगामी नौ फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया.
BREAKING NEWS
नेपीपा के प्रखंडस्तरीय संगठन का विस्तार
सीतामढ़ी : नेशनल पीपुल्स पार्टी की बैठक गुरुवार का परिहार उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मो हसीब की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष कामेश्वर सिंह कुशवाहा एवं जिला उपाध्यक्ष मो ईसा अंसारी ने भाग लिया. इसमें प्रखंडस्तरीय संगठन विस्तार किया गया. जिसमें विभिन्न मोरचा का […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement