किरण का बयान फिजियो समुदाय के लिए आघात : डा सुमन

Published at :29 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
किरण का बयान फिजियो समुदाय के लिए आघात : डा सुमन

सीतामढ़ी : इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के सीतामढ़ी शाखा के कॉर्डिनेटर सह फिजियो चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सुमन ने पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी के बयान का विरोध किया है. डॉ सुमन ने कहा है कि श्रीमती बेदी ने एक निजी न्यूज चैनल को बयान देकर बेरोजगारों को फिजियोथेरेपिस्ट बनाने की बात कही है. उनके […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के सीतामढ़ी शाखा के कॉर्डिनेटर सह फिजियो चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सुमन ने पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी के बयान का विरोध किया है. डॉ सुमन ने कहा है कि श्रीमती बेदी ने एक निजी न्यूज चैनल को बयान देकर बेरोजगारों को फिजियोथेरेपिस्ट बनाने की बात कही है.

उनके इस बयान से फिजियो समुदाय को मानसिक आघात पहुंचा है. श्रीमती बेदी का बयान निंदनीय है. कारण है कि फिजियो चिकित्सक सात वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद फिजियोथेरेपिस्ट बनते है. वहां यह कैसे संभव है कि किरण बेदी चंद दिनों का प्रशिक्षण देकर किसी बेरोजगार को फिजियोथेरेपिस्ट बना सकती है.

कहा कि, आज के आधुनिक युग में नये-नये तकनीक की मदद से फिजियो चिकित्सक समाज को बेहतर सेवा देने का कार्य कर रहे है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे देश में फिजियोथेरेपिस्ट का महत्वपूर्ण योगदान है. देश के सभी राज्यों के फिजियो चिकित्सक ने इ-मेल के माध्यम से अपना बयान वापस लेने का आग्रह श्रीमती बेदी से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन