न्यायिक पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 12:31 AM
डुमरा : व्यवहार न्यायालय के जिला जज बजरंगी शरण के अवकाश ग्रहण होने के बाद जहां जिला जज का प्रभार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रहण किया है. वहीं, व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित चार न्यायिक पदाधिकारियों की पदोन्नति के उपरांत गुरुवार को अपना-अपना पदभार ग्रहण किया. जिसमें सीजेएम सरोज कुमारी […]
डुमरा : व्यवहार न्यायालय के जिला जज बजरंगी शरण के अवकाश ग्रहण होने के बाद जहां जिला जज का प्रभार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रहण किया है.
वहीं, व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित चार न्यायिक पदाधिकारियों की पदोन्नति के उपरांत गुरुवार को अपना-अपना पदभार ग्रहण किया. जिसमें सीजेएम सरोज कुमारी एडीजे आठ के रूप में अपना पदभार ग्रहण की तो वहीं, एसीजेएम प्रथम सह सबजज प्रथम ज्योति कुमारी एडीजे नौ के रूप में अपना पदभार ग्रहण की.
सबजज रविंद्र कुमार एडीजे 10 के रूप में, तो पुपरी सबडिवीजनल कोर्ट के सबजज सत्यप्रकाश आनंद ने एडीजे 11 के रूप में पदभार ग्रहण किया. सीजेएम व एसीजेएम प्रथम सह सबजज प्रथम के प्रभार पर एसीजेएम पंचम सह सबजज पंचम ज्योति प्रकाश होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










