बेलसंड में स्वर्ण व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूटपाट

Updated at : 27 Oct 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
बेलसंड में स्वर्ण व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूटपाट

बेलसंड (सीतामढ़ी) :थाना क्षेत्र के चंदौली-भरवारी पथ में शुक्रवार की देर शाम चिरान मिल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी अमरेंद्र कुमार से पिस्टल के बल पर 10 हजार नगद, 50 ग्राम सोना के आभूषण, मोबाइल व तिजोरी की चाबी लूट लिया. विरोध करने पर एक अपराधी ने ईंट से प्रहार कर सिर […]

विज्ञापन

बेलसंड (सीतामढ़ी) :थाना क्षेत्र के चंदौली-भरवारी पथ में शुक्रवार की देर शाम चिरान मिल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी अमरेंद्र कुमार से पिस्टल के बल पर 10 हजार नगद, 50 ग्राम सोना के आभूषण, मोबाइल व तिजोरी की चाबी लूट लिया. विरोध करने पर एक अपराधी ने ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया.

गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के भागने की दिशा में सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यवसायी श्री कुमार की बेलसंड बाजार में सोने व चांदी की दुकान है. वह भरवारी गांव के रहनेवाले हैं.

धनतेरस के अवसर पर देर शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर के लिए निकले थे. इसी क्रम में चंदौली-भरवारी पथ में राजदेव ठाकुर के चिरान मिल के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया तथा पिस्टल निकालकर बाइककी डिक्की से कैश व नगद रुपया तथा पॉकेट से मोबाइल व तिजोरी की चाबी छीन लिया. विरोध करने पर जख्मी कर दिया तथा गोठवारा की तरफ भाग निकले. पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे पीड़ित के भाई शैलेंद्र कुमार उन्हें अस्पताल ले गये. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि अपराधियों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन