ड्यूटी के बदले सो रहे थे सुरक्षाकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी

Published at :31 Mar 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी के बदले सो रहे थे सुरक्षाकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी

सर्पदंश से आक्रांत अमृता सीतामढ़ी : इमरजेंसी वार्ड के बाहर परसौनी थाना के धोधनी गांव निवासी विकास राम की पत्नी अमृता देवी समेत छह परिजन बैठे थे. पूछने पर बताया कि अमृता को सांप काटने के बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे. सूई देने के बाद अपने देखरेख में रखने के बदले बाहर निकाल दिया. पुन: […]

विज्ञापन

सर्पदंश से आक्रांत अमृता

सीतामढ़ी : इमरजेंसी वार्ड के बाहर परसौनी थाना के धोधनी गांव निवासी विकास राम की पत्नी अमृता देवी समेत छह परिजन बैठे थे. पूछने पर बताया कि अमृता को सांप काटने के बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे. सूई देने के बाद अपने देखरेख में रखने के बदले बाहर निकाल दिया. पुन: तबीयत खराब होने की आशंका को लेकर अमृता के साथ वे अस्पताल में रात काट रहे थे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुन: स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके.
सर्जिकल वार्ड अंदर से बंद
सर्जिकल वार्ड का मेन गेट अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद सुरक्षाकर्मी ने गेट खोला. अंदर का दृश्य मरीजों के बीमारी के बिल्कुल विपरित था. संक्रामक जोन रहने के बाद भी मरीज के साथ परिजन भी सोये थे. कई मरीज बिस्तर की कमी के कारण जमीन पर सोयी थी. बैरगनिया प्रखंड के सेखौना गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री खाना बनाने के क्रम में आग से झुलसी गयी थी, इमरजेंसी वार्ड में उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में बुधवार की शाम भेज दिया गया, 24 घंटा से अधिक वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ड्रेसिंग के लिए नहीं आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन