राजनैतिक स्वार्थ के लिए ठगे जा रहे क्षत्रिय समाज के लोग

सीतामढ़ी : फ्रेंड्स ऑफ आनंद की बैठक मंगलवार को मालबाबू डीके सिंह के आवास पर शिवहर संसदीय युवा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज की बदहाली पर विस्तृत चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि समाज की भावनाओं को ताक पर रखकर कुछ लोग अपने निर्णय […]
सीतामढ़ी : फ्रेंड्स ऑफ आनंद की बैठक मंगलवार को मालबाबू डीके सिंह के आवास पर शिवहर संसदीय युवा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से क्षत्रिय समाज की बदहाली पर विस्तृत चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि समाज की भावनाओं को ताक पर रखकर कुछ लोग अपने निर्णय को ही सर्वोपरि समझते हैं.
आज क्षत्रिय समाज पूरी तरह हांसिये पर है. समाज से ऊपर धन-बल एवं पावर बन गया है जो पूरे समाज की भावनाओं को ताक पर रखकर राजनैतिक हठधर्मिता एवं निज स्वार्थ में फैसला लेते हैं. अपने निर्णय को ही उचित बताकर मास भावनाओं की अनदेखी करते हैं. क्षत्रिय समाज के बच्चों की पढ़ाई एवं गरीबों के उत्थान के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाता है, जिससे की समाज गौरवान्वित महसूस कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










