नेपाल के रौतहट में पुल से नदी में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी/बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत बंकुल सीमा स्थित भकुआ नदी में बोलेरो के पलटने से दो नेपाली नागरिक सहित गाड़ी चालक गोपाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शनिवार की है. प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों की मानें तो गोपाल पिछले कई दिनों से नेपाल में जारी चुनाव प्रचार हेतु गाड़ी चला […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/बैरगनिया : नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत बंकुल सीमा स्थित भकुआ नदी में बोलेरो के पलटने से दो नेपाली नागरिक सहित गाड़ी चालक गोपाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शनिवार की है.
प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों की मानें तो गोपाल पिछले कई दिनों से नेपाल में जारी चुनाव प्रचार हेतु गाड़ी चला रहा था. रविवार की रात बंकुल के भकुआ नदी के ऊपर से गाड़ियों के काफिले में से सभी गाड़ियां निकल गयी मगर सबसे पीछे से आ रहे गोपाल पुल पार करने समय अपना संतुलन खो दिया. इस दौरान गाड़ी नदी में समा गयी. गाड़ी में छह लोग सवार थे, जिसमें नेपाली नागरिक सहित गोपाल की मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं घायलों में चार को नाजुक हालत में वीरगंज स्थित नारायणी उप क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं दो का इलाज गौर जिला अस्पताल में चल रहा है. गौर के डीएसपी राम कुमार दानी ने बताया कि क्षेत्र नंबर दो के राजपा-फोरम गठंबंधन के प्रतिनिधि सभा के प्रत्याशी किरण साह की प्रचार में लगी भारतीय नंबर की बोलेरो (बीआर 01 पीवी 3933) गौर से बंकुल की ओर जाने के क्रम में भकुआ नदी के पुल पर बनी रेलिंग में टकरा कर देर रात 20 फुट नीचे नदी में गिर गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










