बीपीएससी पेपर लीक मामले में एसआइटी को मिली अहम जानकारी, पूछताछ में कुछ बाहरी लोगों के नाम भी आये सामने
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2022 9:03 AM
BPSC पेपर लीक मामले में राज्य के बाहर के लोगों की भूमिका भी बेहद संदिग्ध रही है. इनके पास परीक्षा शुरू होने के पहले सुबह करीब 11 बजे ही प्रश्नपत्र पहुंच गया था. दिल्ली में जिस तरह से अभिषेक त्रिपाठी सॉल्वर की भूमिका में था.
पटना. बीपीएससी पेपर लीक मामले में कुछ दिन पहले इओयू ने मुख्य आरोपित संजय कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. इससे पहले दिल्ली से गिरफ्तार तीन मुख्य अभियुक्तों यूपी निवासी अभिषेक त्रिपाठी और बिहार निवासी प्रवीण कुमार यादव व महेश पूर्वे से भी पूछताछ की गयी थी. इन सभी अभियुक्तों से हुई पूछताछ में एसआइटी को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं. यह पता चला है कि बिहार के बाहर दिल्ली और यूपी के भी कुछ लोगों इसमें शामिल हैं. इस पूरे पेपर लीक मामले में राज्य के बाहर के लोगों की भूमिका भी बेहद संदिग्ध रही है. इनके पास परीक्षा शुरू होने के पहले सुबह करीब 11 बजे ही प्रश्नपत्र पहुंच गया था. दिल्ली में जिस तरह से अभिषेक त्रिपाठी सॉल्वर की भूमिका में था.
इसी तरह से कुछ अन्य स्थानों पर भी सॉल्वर की भूमिका में कुछ लोग थे और यहां से दो-तीन लड़कों को परीक्षा में भेजा गया था. इनसे जुड़ी कुछ अहम जानकारी एसआइटी को मिली है, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में राज्य के बाहर के कुछ शहरों में छापेमारी हो सकती है. हालांकि, अब तक की जांच होने और दिल्ली की अहम कड़ी पकड़ में आने के बाद एसआइटी इस प्रश्न को हल करने के बेहद करीब पहुंच गयी है. जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है.
Also Read: MBBS पेपर लीक मामले में पुलिस के रडार पर एनएमसीएच और पीएमसीएच के डॉक्टर, तीन छात्रों को पुलिस ने उठाया
बीपीएससी पेपर लीक मामले में दरभंगा से EOU की टीम ने दो युवकों को कुछ दिन पहले उठाया था. पेपर लीक मामले का तार दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र से जुड़े होने की भी बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार टीम ने एक संदिग्ध के घर पर छापेमारी की. उसके भाई को हिरासत ले लिया. उसे उसके भाई को बुलाने के लिए कहा गया. इस बीच देर रात लगभग दो बजे आफताब के आने पर उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया. उससे पूछताछ करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया. हालांकि उसे कहा गया है कि जब पुलिस बुलायेगी तो आना होगा.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










