शिवहर में विशेष लोक अदालत का बड़ा असर, चेक बाउंस के 18 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

Updated:
विज्ञापन

लोक अदालत में शामिल प्रधान जिला जज दीपक कुमार, डीएम प्रतिभा रानी

शिवहर सिविल कोर्ट में आयोजित विशेष लोक अदालत ने चेक बाउंस के 18 लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया. इस पहल ने न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विज्ञापन

Sheohar Special Lok Adalat: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर शनिवार को शिवहर सिविल कोर्ट परिसर में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (एनआई एक्ट) के तहत लंबित चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान 18 मामलों का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विशेष लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपक कुमार के आदेश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक के निर्देश पर किया गया.

आपसी सहमति से हुआ मामलों का समाधान

लोक अदालत का उद्देश्य लंबे समय से लंबित चेक बाउंस मामलों का सौहार्दपूर्ण माहौल में निपटारा कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना था.

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की सहमति और समझौते के आधार पर कुल 18 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया.

न्यायिक पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

विशेष लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों और संबंधित अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. इसके चलते पक्षकारों को कम समय में राहत मिली और लंबित मामलों का बोझ भी कम हुआ.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि ऐसे प्रयासों से न्याय प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी बनती है.

लोगों से की गई यह अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी विवादों के समाधान के लिए लोक अदालत की व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं.

प्राधिकार के अनुसार, लोक अदालत के माध्यम से समय, धन और न्यायिक संसाधनों की बचत के साथ विवादों का शीघ्र समाधान संभव हो पाता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन