यूको बैंक के कर्मियों को बंधक बना कर छह हथियारबंद अपराधियों ने 32 लाख से ज्यादा लूटे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2019 2:25 PM
शिवहर : जिला मुख्यालय स्थित यूको बैंक में छह सशस्त्र अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 32 लाख से अधिक रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र के […]
शिवहर : जिला मुख्यालय स्थित यूको बैंक में छह सशस्त्र अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 32 लाख से अधिक रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है.
जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित यूको बैंक में अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को सोमवार को अंजाम दिया है. बताया जाता है कि करीब छह हथियारबंद अपराधी सोमवार को यूको बैंक की शाखा में घुस आये. इसके बाद बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 32 लाख रुपये से ज्यादा की राशि लूट कर आराम से चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले छानबीन में जुट गयी है. अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










