धोखाधड़ी को ले करायी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 2:05 AM
पुपरी : थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में जमीन की रजिस्ट्री में धोखा देकर रुपया ठग लेने के मामले में नारायणपुर निवासी मुजाहिद हुसैन के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. जिसमें मो महबूब व राधेश्याम चौधरी समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बताया गया है कि पुपरी निवासी […]
पुपरी : थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में जमीन की रजिस्ट्री में धोखा देकर रुपया ठग लेने के मामले में नारायणपुर निवासी मुजाहिद हुसैन के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. जिसमें मो महबूब व राधेश्याम चौधरी समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बताया गया है कि पुपरी निवासी राधेश्याम चौधरी ने गाढ़ा की जमीन दिखाकर 15 लाख में सौदा किया.
जिसके आलोक में नकद व बैंक के माध्यम से भुगतान करने के बाद 5.25 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर दिया. जब इस जमीन के संबंध में कर्मचारी से जानकारी प्राप्त किया तो पता चला कि यह जमीन राधेश्याम की नहीं, बल्कि उसकी बहन शांति देवी की है. जिसे रजिस्ट्री ऑफिस में धोखा से दूसरे को खड़ा कर रजिस्ट्री करा दिया गया. जब इस बात को लेकर राधेश्याम से बात की तो वह तरह तरह की धमकी देने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










