200 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार का दूसरा मॉडर्न चिड़ियाघर, 110 एकड़ में होगा फैला, जानिए क्या-क्या मिलेगी सुविधा
चिड़ियाघर (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Zoo News: बोधगया में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बिहार का दूसरा अत्याधुनिक चिड़ियाघर बनेगा. 110 एकड़ में बनने वाले इस जू में 50 से अधिक प्रजातियों के वन्यजीव होंगे. 2028 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है. CZA ने 15 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है.
Bihar Zoo News: पटना के बाद बिहार में एक और चिड़ियाघर बनने वाला है. बोधगया में करोड़ों रुपये की लागत से चिड़ियाघर बनाया जाएगा. करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक चिड़ियाघर को 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य है. माना जा रहा है कि इसके शुरू होने के बाद बोधगया आने वाले करीब 40 लाख देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह नया आकर्षण का केंद्र बनेगा.
आपके शहर में
वन विभाग की ओर से भेजा गया प्रस्ताव
इस परियोजना को लेकर वन विभाग ने विस्तृत प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) को भेजा है. प्राधिकरण ने प्रस्ताव पर 15 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. खासतौर पर बड़े जानवरों के केज का आकार, प्रजातियों के अनुसार बाड़ों की डिजाइन और पार्किंग जैसी सुविधाओं को लेकर तकनीकी रिपोर्ट मांगी गई है. वन विभाग 10 सितंबर तक जवाब भेजेगा. सब कुछ तय मानकों के अनुरूप रहा तो अगले दो महीनों में परियोजना को CZA से एनओसी मिलने की उम्मीद है.
110 एकड़ में दिखेगा वन्यजीवों का संसार
प्रस्तावित परिसर में करीब 110 एकड़ जमीन पर सिर्फ जानवरों और पक्षियों के बाड़े बनाए जाएंगे. बाड़ों के सामने मजबूत ग्लास लगाया जाएगा, जिससे पर्यटक वन्यजीवों को बेहद करीब से देख सकेंगे, लेकिन उनकी सुरक्षा भी बनी रहेगी. हर बाड़े के बाहर स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले होगा. यानी सिर्फ जानवर देखना ही नहीं, बल्कि उसके बारे में हिंदी और अंग्रेजी में रोचक जानकारी भी उसी जगह मिल सकेगी.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
50 से ज्यादा प्रजातियों के रखने की योजना
जानकारी के मुताबिक, शेर, बाघ, जिराफ, गैंडा, भालू, हिरण, तेंदुआ, घड़ियाल, गौर और मोर समेत 50 से अधिक प्रजातियों को यहां रखने की योजना है. इस तरह से जल्द ही बिहार को दूसरा नया चिड़ियाघर मिलने वाला है. इसके बनने से बोधगया में प्रकृति और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा भी मिल सकेगा.
पर्यटकों के लिए होंगी ये सुविधाएं
- ऑनलाइन और क्यूआर कोड से टिकट की सुविधा.
- अलग-अलग प्रवेश और निकास गेट.
- कार, बस, बाइक और ई-रिक्शा के लिए पार्किंग.
- परिसर में ई-रिक्शा की सुविधा.
- वाटर कूलर और वाटर एटीएम.
- महिला और पुरुषों के लिए अलग शौचालय.
- बेंच, शेड और रेस्ट एरिया.
- भोजन की सुविधा.
- बच्चों के लिए नेचर प्ले एरिया और पार्क.
- वन्यजीवों से जुड़ी गतिविधियां देखने का मौका.
- हर जानवर और पक्षी की जानकारी हिंदी-अंग्रेजी में.
Also Read: NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए