रोहतास में 29 अगस्त को जुटेंगे 17 जिलों के किसान प्रतिनिधि, भारतीय किसान संघ की बैठक को लेकर तैयारियां तेज

Updated:
विज्ञापन

बैठक में भाग लेते किसान संघ के सदस्य

भारतीय किसान संघ की दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक 29 अगस्त को डेहरी में होगी। इसमें 17 जिलों के किसान प्रतिनिधि शामिल होकर समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

डेहरी. भारतीय किसान संघ की दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की 29 अगस्त को होने वाली बैठक को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बैठक में दक्षिण बिहार प्रांत के 17 जिलों से किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रतू बिगहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और बैठक में किसान प्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गयी.

किसानों से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि 29 अगस्त को स्टेशन रोड स्थित झुनझुनवाला वाटिका में दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी. इसमें प्रांत के 17 जिलों के किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे.

बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ संगठन की गतिविधियों और खेती-किसानी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जायेगा. कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा भी शामिल होंगे. वे किसानों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. संगठन के अन्य पदाधिकारी भी बैठक को संबोधित करेंगे.

जिला कार्यकारिणी की बैठक में जिला मंत्री शिव गोपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री बाल किशोर पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष बलिराम सिंह, दक्षिण बिहार प्रांत संगठन मंत्री रणजीत सिंह, सूर्यनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शंभूनाथ तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, शंकर भगवान शर्मा और दिनेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता

29 अगस्त की बैठक को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कई गांवों का दौरा भी किया. कार्यकर्ताओं ने पहलेजा, देवरिया, शिवपुर, मथुरी और नावाडीह समेत आसपास के गांवों में पहुंचकर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से संपर्क किया.

इस दौरान उन्हें बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया और कार्यक्रम की जानकारी साझा की गयी. संगठन का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान प्रतिनिधि बैठक में पहुंचें, ताकि किसानों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी दिशा तय की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन