कंचन ज्वेलर्स लूटकांड से नाराज व्यापारियों का बड़ा फैसला, अपराधियों की गिरफ्तारी तक प्रशासनिक बैठकों का करेंगे बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

कंचन ज्वेलर्स में घटित घटना के बाद आपातकालीन बैठक करते शहर के व्यवसायी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम में कंचन ज्वेलर्स लूटकांड से नाराज व्यापारियों ने बड़ा कदम उठाया है. अपराधियों की गिरफ्तारी न होने तक सभी प्रशासनिक बैठकों का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित जुगनू टॉकीज परिसर में बुधवार को शहर के व्यवसायियों की आपातकालीन बैठक हुई. इसमें मंगलवार को महात्मा गांधी चौक के समीप स्थित चर्चित कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े करीब तीन करोड़ रुपये के आभूषण लूटे जाने की घटना पर पुलिस-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई गई.

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक लूटकांड का सफल उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक व्यापारी समाज प्रशासन की ओर से आयोजित सभी प्रकार की बैठकों का सामूहिक बहिष्कार करेगा. इसमें शांति समिति की बैठक समेत प्रशासन की अन्य बैठकों में शामिल नहीं होने का निर्णय भी लिया गया.

14 महीने के भीतर दूसरी बार दुकान को बनाया गया निशाना

बैठक की अध्यक्षता रविंद्र सिन्हा ने की, जबकि संचालन दिलीप केसरी ने किया. रविंद्र सिन्हा ने कहा कि कंचन ज्वेलर्स में 14 महीने के भीतर लूट की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 25 अगस्त 2025 को भी इसी दुकान से 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण लूटे गए थे.

लगातार दूसरी बार दुकान को निशाना बनाए जाने से व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है. व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक बैठकों के बहिष्कार का निर्णय किसी व्यक्ति या अधिकारी के व्यक्तिगत विरोध में नहीं, बल्कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और व्यवसायियों के जान-माल की रक्षा सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है.

अपराधियों की गिरफ्तारी और बाजार में नियमित गश्ती की मांग

व्यवसायियों ने जिला प्रशासन और रोहतास पुलिस से लूटकांड में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, बाजार में नियमित रात्रि गश्ती कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की. उनका कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है.

Also Read : अस्थावां में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपये बरामद

बैठक का संचालन कर रहे दिलीप केसरी ने बताया कि रोहतास पुलिस ने घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है. व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी.

बैठक में बड़ी संख्या में व्यवसायी रहे मौजूद

बैठक को तेज नारायण दुबे, विनय चौधरी, सोनू शर्मा, सुरेंद्र दुबे, कृष्ण गुप्ता, मुरारी ठाकुर, आशिक अंसारी, रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, संदीप गुप्ता, नसरुद्दीन, शंभू कानू, ज्ञानी वर्मा, बजरंगी यादव, सत्येंद्र गुप्ता, प्रभु पांडेय और सुशील पांडेय समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

इस मौके पर संजय सिंह, सुबोध निषाद, बैजनाथ वर्मा, राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सोनी, पंकज कुमार, धीरज कुमार, अशोक प्रसाद, छोटू सोनी, सुधीर कुमार, अभय कुमार, अशोक गुप्ता, शांति भूषण, भरत प्रसाद, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सदानंद प्रसाद, कुंदन वर्मा, अश्विनी, अरुण साव, अंकित कुमार, राम भरत, सुभाष कुमार, रंजीत गुप्ता, पंकज सेठ, संजीत कुमार सोनी, संजय सोनी, वैष्णो कुमार वर्मा, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, सनी कुमार गुप्ता, बाबूलाल, राकेश शाह, संतोष कुमार, सूरज दुबे, विनय चौधरी, कृष्ण कांत, सुदामा गुप्ता, महेंद्र शाह, विजय कुमार, नरेंद्र शर्मा, सुमित कुमार, मनोज गुप्ता, संतोष सेठ, राज कुमार, शिव कुमार और प्रिंस कुमार समेत सैकड़ों व्यवसायी उपस्थित थे.

Also Read : अस्थावां में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपये बरामद

24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिली कामयाबी, अपराधी फरार

दिनदहाड़े लूट से व्यवसायियों में दहशत

महात्मा गांधी चौक के समीप सासाराम रोड के पूर्वी लेन स्थित कंचन ज्वेलर्स में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस कामयाबी नहीं मिली है. घटना में शामिल अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं और शहर के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन करने का आश्वासन दिया था. हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी लूटकांड का खुलासा नहीं हो सका है.

एसडीपीओ ने कहा- लगातार कार्रवाई कर रही पुलिस टीम

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि कंचन ज्वेलर्स से आभूषण लूट मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही.

पिस्टल के बल पर दुकानदार और ग्राहकों को बनाया था बंधक

गौरतलब है कि मंगलवार को महात्मा गांधी चौक के समीप सासाराम रोड स्थित कंचन ज्वेलर्स में चार नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर दुकानदार और ग्राहकों को बंधक बना लिया था. इसके बाद अपराधी करीब 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, लगभग 20 किलोग्राम चांदी के गहने, चांदी के 100 सिक्के, 1.75 लाख रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर फरार हो गए थे. वारदात के दौरान अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से निकले थे.

Also Read : अस्थावां में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपये बरामद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन