काराकाट में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : काराकाट में सड़क हादसे का दुखद मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई. ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था युवक, पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना शाम करीब सात बजे डिहरी मार्ग पर बरना पेट्रोल पंप के पास हुई. मृतक की पहचान काराकाट के करूप बाजार निवासी उमा राम के पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह बिक्रमगंज स्थित एक मॉल में ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात पिकअप वैन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था युवक

बताया जाता है कि सरोज कुमार बिक्रमगंज के एक मॉल में काम करता था. बुधवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह रोज की तरह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बरना पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Also Read : इस्लामपुर पहुंचे अनंत सिंह, जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में किया रोड शो

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गई. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद पिकअप चालक फरार

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है. हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.

Also Read : इस्लामपुर पहुंचे अनंत सिंह, जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में किया रोड शो

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन