डॉ. राहुल राज की जीत पर परसा के शिक्षकों ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई
परसा में एमएलसी चुनाव में डॉ. राहुल राज की जीत पर शिक्षकों ने मनाया जश्न
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल राज की जीत पर परसा के शिक्षकों में खुशी की लहर है. बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.
Saran Teacher Constituency: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज की जीत पर परसा प्रखंड के शिक्षकों में खुशी देखी गयी. जीत की खबर मिलते ही बुधवार को परसा बीआरसी परिसर में समर्थक शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया. शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि नवनिर्वाचित एमएलसी उनके हितों और समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठायेंगे.
शिक्षकों के मुद्दों को लेकर एकजुट हुए शिक्षक
इस मौके पर शिक्षक अनीश कुमार ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों के हक और उनके मुद्दों को उठाने के लिए किसी प्रत्याशी या पूर्व एमएलसी ने सार्थक प्रयास नहीं किया था. शिक्षकों की समस्याएं जस की तस बनी हुई थीं. ऐसे में इस बार शिक्षकों ने एकजुट होकर बड़ा फैसला लिया.
उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने राजद, एनडीए और जन सुराज के प्रत्याशियों को दरकिनार कर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज पर भरोसा जताया है. उन्हें उम्मीद है कि अब शिक्षकों की आवाज सदन में गूंजेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल होगी.
शिक्षकों ने इसे पूरे शिक्षक समाज की जीत बताया
शिक्षकों ने कहा कि यह जीत केवल डॉ. राहुल राज की नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की जीत है. यह उन लोगों के लिए संदेश है, जो शिक्षकों के मुद्दों को नजरअंदाज करते हैं. शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि नवनिर्वाचित एमएलसी शिक्षकों के हित में काम करेंगे.
इस मौके पर शिक्षक कमलतोष सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, विकास कुमार, नितेश कुमार गुड्डू, अशोक सिंह, राजेश सिंह, बिपिन कुमार, आनंदी प्रसाद, विक्की कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
