सारण स्नातक निर्वाचन के लिए पांचवे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन का परचा भरा

छपरा (नगर) : सारण स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन का सिलसिला जारी है. नामांकन के पांचवें दिन महागंठबंधन प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव तथा स्वतंत्र अभ्यर्थी दिनेश कुमार सिंह व अतुल कुमार तिवारी ने अपने-अपने नामजदगी का परचा भरा. तीनों ही अभ्यर्थी अपने प्रस्तावकों के साथ आयुक्त कार्यालय स्थित नामांकन कक्ष में पहुंचे, जहां अपना […]
छपरा (नगर) : सारण स्नातक निर्वाचन के लिए नामांकन का सिलसिला जारी है. नामांकन के पांचवें दिन महागंठबंधन प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव तथा स्वतंत्र अभ्यर्थी दिनेश कुमार सिंह व अतुल कुमार तिवारी ने अपने-अपने नामजदगी का परचा भरा. तीनों ही अभ्यर्थी अपने प्रस्तावकों के साथ आयुक्त कार्यालय स्थित नामांकन कक्ष में पहुंचे,
जहां अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. महागंठबंधन प्रत्याशी के नामांकन के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आयुक्त कार्यालय में मौजूद रहे. नामांकन के बाद पडॉ यादव ने कहा कि सारण और चंपारण के लोगों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भी लोकतंत्र बंधक पड़ा है, जिसे हम सब को मिलकर आजादी दिलानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




