छपरा की टीम तीन रनों से विजयी

Published at :26 Jan 2017 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
छपरा की टीम तीन रनों से विजयी

नौतन : प्रखंड के शाहपुर गांव में चल रहे प्रीमियर लीग मैच का उद्घाटन जिला पर्षद की अध्यक्ष संगीता देवी ने किया. इस रोमांचक मुकाबले में छपरा के टीम ने तीन रन से मैच को जीत लिया. मैच का आयोजन छपरा व यूपी के पडरौना के बीच हुआ. छपरा की टीम ने 185 रन बना […]

विज्ञापन

नौतन : प्रखंड के शाहपुर गांव में चल रहे प्रीमियर लीग मैच का उद्घाटन जिला पर्षद की अध्यक्ष संगीता देवी ने किया. इस रोमांचक मुकाबले में छपरा के टीम ने तीन रन से मैच को जीत लिया. मैच का आयोजन छपरा व यूपी के पडरौना के बीच हुआ. छपरा की टीम ने 185 रन बना कर जीत का लक्ष्य दिया. इसके बाद उतरी पडरौना की टीम 182 रन ही बना पायी.

इस दौरान जिप अध्यक्ष ने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है. खेल को खेल की भावना से खेलने की जरूरत है. मौके पर मठिया पैक्स अध्यक्ष संजय दूबे, जितेंद्र दूबे, चुलबुल तिवारी, निरंजन तिवारी, मनीष पांडे, विवेक दीक्षित, प्रिंस तिवारी, अनु यादव, रणविजय यादव, नंदन तिवारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन