जिले में वाणिज्यकर वसूली में आयी कमी

Published at :16 Jan 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में वाणिज्यकर वसूली में आयी कमी

छपरा (सदर) : नोटबंदी का व्यापक असर जिले के वाणिज्यिक कर वसूली पर दिख रहा है. दिसंबर माह में 8 करोड़ 95 लाख रुपये की ही वसूली वाणिज्यकर विभाग कर सका है. जिनमें 70 फीसदी हिस्सा उद्गम पर आय की कटौती से ही प्राप्त कर शामिल है. यह जानकारी वाणिज्य कर उपायुक्त सारण शंकर शर्मा […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : नोटबंदी का व्यापक असर जिले के वाणिज्यिक कर वसूली पर दिख रहा है. दिसंबर माह में 8 करोड़ 95 लाख रुपये की ही वसूली वाणिज्यकर विभाग कर सका है. जिनमें 70 फीसदी हिस्सा उद्गम पर आय की कटौती से ही प्राप्त कर शामिल है. यह जानकारी वाणिज्य कर उपायुक्त सारण शंकर शर्मा ने पूछताछ के दौरान दी. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूर्व ऑटो मोबाइल कंपनियों से प्रतिमाह 80 लाख रुपये तक कर की वसूली होती थी.

परंतु, नोटबंदी के बाद दिसंबर माह में महज 45 से 47 लाख की वसूली ही जिले के विभिन्न ऑटो मोबाइल एजेंसी से हुआ है. वहीं अनाज या अन्य खाद्य सामग्री से प्राप्त कर काफी कम रहा है.

जिले में महज 1605 व्यवसायी देते हैं कर : वाणिज्य कर विभाग के अनुसार जिले में 75 सौ निबंधित व्यवसायी हैं. जिनमें वैट लेने वाले 4205 व्यवसायी विवरणी भरते हैं परंतु, कर महज 1605 ही देते हैं. विभागीय निर्देश के आलोक में एक पैन पर दो व्यवसाय करने वाले तथा वैट से जीएसटी में पंजीयन कराने वाले सात सौ व्यवसायियों का पॉप शनिवार को जिला मुख्यालय को मिल गया है. ऐसी स्थिति में ये व्यवसायी 17 जनवरी तक हर हाल में वैट से जीएसटी में माइग्रेसन का कार्य इंस्टाल करा सकते हैं. यदि ऐसा नहीं करते तो उनका माइग्रेसन स्वत: रद्द हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन