रेल पटरी व किनारे पर लगती हैं सैकड़ों दुकानें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार को रेल पटरी व किनारे पर लगा बाजार. छपरा (सदर) : शहर के साढ़ा ढाला स्थित रेल पटरियों व परिसर में विभागीय उदासीनता व मिलीभगत के कारण प्रतिदिन सैकड़ों दुकानें लग रही हैं. इससे इस भीड़-भाड़ वाले रेल क्षेत्र में कभी अप्रिय घटना हो सकती है. इस क्षेत्र में छपरा साढ़ा ढाला रेलवे ओवर […]
विज्ञापन
मंगलवार को रेल पटरी व किनारे पर लगा बाजार.
छपरा (सदर) : शहर के साढ़ा ढाला स्थित रेल पटरियों व परिसर में विभागीय उदासीनता व मिलीभगत के कारण प्रतिदिन सैकड़ों दुकानें लग रही हैं. इससे इस भीड़-भाड़ वाले रेल क्षेत्र में कभी अप्रिय घटना हो सकती है. इस क्षेत्र में छपरा साढ़ा ढाला रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद कथित अवैध वसूली के बदौलत फल, कपड़े, जेनरल स्टोर एवं चाय -नाश्ता आदि की दुकानें लगती हैं. परंतु, छपरा कचहरी जीआरपी, आरपीएफ तथा विभागीय पदाधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान देने की जरूरत जाने-अनजाने में नहीं समझते. वहीं रेल क्षेत्र की जमीन की कस्टोरियन माने जाने वाले एइएन ने भी इससे अनभिज्ञता जतायी.
जबकि इस क्षेत्र के अवैध दुकानों के अलावा अवैध चुलाई शराब, लॉटरी एवं जुआ खेलने वाले सक्रिय हैं. लॉटरी के धंधेबाज तो पैदल चलने वालों के लिए रेल ओवर ब्रिज में पूरब साइड में बनायी गयी सीढ़ी में बोर्ड टांग कर लॉटरी का टिकट बेचते हैं. हालांकि आरपीएफ एवं जीआरपी के स्थानीय पदाधिकारी अवैध वसूली के आरोप को बेबुनियाद बताते हैं. जब किसी दुकानदारों से रेल पटरी पर या आस-पास रेलवे की जमीन में दुकान लगाने या स्थायी टेंट बनाने की बात कही गयी, तो उनका कहना था कि इसके लिए दुकानदारों को प्रतिदिन 20 से 100 रुपये तक भुगतान करना पड़ता है. वे मासिक रूप से या दैनिक रूप से भी भुगतान करते हैं.
साढ़ा ढाला पर हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
रेल क्षेत्र में लॉटरी व अवैध चुलाई शराब के धंधेबाज भी हैं सक्रिय
क्या कहते हैं अधिकारी
छपरा कचहरी के पूरब साढ़ा ढाला रेल पटरी व आस-पास की खाली जमीन पर अवैध वसूली के बदौलत दुकान लगाये जाने की सूचना नहीं है. रेलवे की जमीन में सुरक्षा के मानकों को नजर अंदाज करने वाले तथा अवैध ढंग से दुकान लगाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
शैलेंद्र कुमार, एइएन, पूर्वोत्तर रेलवे, छपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




