3 दिन में 876 कार्टन जब्त कार्रवाई. सारण पुलिस ने शराब माफियाओं पर कसी नकेल

छपरा (सारण) : तीन दिनों के अंदर सारण पुलिस को शराब के कारोबार का उद्भेदन करने में दो बड़ी महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. मंगलवार की सुबह पुलिस ने अमनौर से ट्रक पर लदे 426 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. इसके पहले रविवार को छपरा नगर थाना क्षेत्र के रउजा पोखरा के पास बंद गोदाम […]
छपरा (सारण) : तीन दिनों के अंदर सारण पुलिस को शराब के कारोबार का उद्भेदन करने में दो बड़ी महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. मंगलवार की सुबह पुलिस ने अमनौर से ट्रक पर लदे 426 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. इसके पहले रविवार को छपरा नगर थाना क्षेत्र के रउजा पोखरा के पास बंद गोदाम से 450 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया. अमनौर में अनाज के बोरे के बीच रखकर ट्रक से शराब ले जाया जा रहा था. बरामद शराब हरियाणा का निर्मित है. शराबबंदी के बाद से दूसरे राज्यों से शराब लाने के कारोबार बढ़ गये है. हालांकि पुलिस की तत्परता व सक्रियता से शराब कारोबारी काफी संख्या में पकड़े जा रहे है और हरियाणा,
उत्तर प्रदेश से लायी जा रही शराब को भी बरामद किया जा रहा है. हाल ही में सोनपुर 800 कार्टन विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया था. सोनपुर मेले में बेचने के लिए कारोबारी एक ट्रक पर लादकर 800 कार्टन शराब लाये थे. इसके पहले छपरा थाना की पुलिस ने ट्रक पर आलू में छिपाकर लाये जा रहे शराब को बरामद किया था. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने भी अनाज के बोरे के बीच रखकर हरियाणा से लाये जा रहे 400 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया था. दाउदपुर थाने की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक कंटेनर को पिछले माह बरामद किया. इसके अलावा अमनौर थाना की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक पीकअप वैन को जब्त किया था. इसी मामले के अनुसंधान के दौरान मंगलवार को अमनौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी. एएसपी अशोक कुमार सिंह के आदेश पर एक टीम गठित कर जांच शुरू किया गया था. जिसमें अमनौर पुलिस ने बनियापुर थाना क्षेत्र से शैलेश प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ टिंकू, दिनेश राम एवं जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




