अभियुक्त खुशबू की जमानत स्थानांतरित

छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट मामले में मुख्य अभियुक्त खुशबू कुमारी की ओर से जिला जज के कोर्ट में दाखिल नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई की गयी. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा बसंत निवासी व विस्फोट मामले की अभियुक्त खुशबू की याचिका […]
छपरा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय परिसर में हुए बम विस्फोट मामले में मुख्य अभियुक्त खुशबू कुमारी की ओर से जिला जज के कोर्ट में दाखिल नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई की गयी. बुधवार को जिला जज रमेश तिवारी ने अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा बसंत निवासी व विस्फोट मामले की अभियुक्त खुशबू की याचिका संख्या 2006/16 पर सुनवाई किया. जिला जज ने सुनवाई करते हुए याचिका को सुनवाई हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्टम अंजनी कुमार सिंह के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया है. ज्ञात हो कि इसी वर्ष 2014 अप्रैल को खुशबू कोर्ट परिसर के सब जज अष्टम के सामने स्थित पोर्टिको में बम से जख्मी हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




