इंटर कॉलेज का दर्जा नहीं मिलने से छात्रों को परेशानी

परसा : बाजितपुर हाइस्कूल को इंटर कॉलेज का दर्जा देने का प्रस्ताव नौ वर्षों से अधर में लटका है. इस वजह से करीब 6 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर इंटर की पढ़ाई करने इस इलाके के छात्रों को जाना पड़ता है. परसा, मकेर तथा भेल्दी स्थित इंटर कॉलेजों की दूरी छह किलोमीटर से […]
परसा : बाजितपुर हाइस्कूल को इंटर कॉलेज का दर्जा देने का प्रस्ताव नौ वर्षों से अधर में लटका है. इस वजह से करीब 6 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर इंटर की पढ़ाई करने इस इलाके के छात्रों को जाना पड़ता है. परसा, मकेर तथा भेल्दी स्थित इंटर कॉलेजों की दूरी छह किलोमीटर से अधिक है, जबकि अमनौर इंटर कॉलेज की दूरी 10 किमी है. जिले के सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण इंटर स्तर की शिक्षा के लिए छात्र को दूर-दराज चले जाते हैं,
लेकिन इस इलाके की छात्राओं को मैट्रिक के बाद की शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है. 9 वर्ष पहले इस विद्यालय को इंटर स्तर तक पढ़ाई के लिए स्वीकृति देने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तथा सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था उसी समय इंटर स्तरीय कॉलेज के भवन निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया गया था. उसी समय से यह मामला अधर में लटका हुआ है. वर्तमान समय में बाजितपुर हाइस्कूल में शिक्षक संसाधनों का घोर अभाव है. विद्यालय में कई विषयों के शिक्षकों का पद रिक्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




