24 घंटे बाद लापता युवक इलाहाबाद में मिला

Published at :08 Feb 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे बाद लापता युवक इलाहाबाद में मिला

नगरा : नगरा ओपी थाना क्षेत्र के नबीगंज गांव के एक युवक का शनिवार को अपने घर के लिए बैंक से पैसा निकाल लापता होने की खबर प्रकाश में आया था. वह रविवार को सही सलामत अपने घर वापस पहुंचा. लापता युवक मो हबीबुल्लाह के पुत्र मयूख आलम ने अपनी आपबीती में बताया कि जब […]

विज्ञापन

नगरा : नगरा ओपी थाना क्षेत्र के नबीगंज गांव के एक युवक का शनिवार को अपने घर के लिए बैंक से पैसा निकाल लापता होने की खबर प्रकाश में आया था. वह रविवार को सही सलामत अपने घर वापस पहुंचा. लापता युवक मो हबीबुल्लाह के पुत्र मयूख आलम ने अपनी आपबीती में बताया कि जब वह भारतीय स्टेट बैंक, नगरा से पैसा लेकर काउंटर से मुड़ा, तो उसके बाद उसकी आंखें रात को दो बजे ट्रेन में खुली. उसके बाद जब ट्रेन रुकी, तो उतरा.

उसने देखा की इलाहबाद स्टेशन है. उसी समय अपने घर पर फोन कर बताया की हम पटना आ रहे हैं. इसके बाद परिवारवालों ने उसे घर पहुंचाया. जब पैसे के बारे में पूछा, तो उसके पाॅकेट से पांच सौ रुपया मिले और बाकी पैसे गायब थे. कुल 26,500 रुपये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन