मांगें पूरी नहीं होने पर रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

Published at :18 Aug 2015 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष सिपाही तथा हवलदारों ने आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को दो दिवसीय धरना की शुरुआत की. नौ सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सिपाही तथा हवलदारों ने धरना दिया और मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित एक […]

विज्ञापन

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष सिपाही तथा हवलदारों ने आंदोलन के दूसरे चरण में सोमवार को दो दिवसीय धरना की शुरुआत की.

नौ सूत्री मांगों के समर्थन में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सिपाही तथा हवलदारों ने धरना दिया और मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौपा.धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि एसोसिएशन के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन पूरी तरह सफल रहा.

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा काला बिल्ला लगा कर प्रथम चरण में अपना विरोध प्रकट किया गया. बावजूद इसके सरकार के द्वारा पुलिसकर्मियों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है. इससे बाध्य होकर दूसरे चरण के आंदोलन को शुरू किया गया है. उन्होंने चेताया कि एसोसिएशन के इस आंदोलन के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, तो बाध्य होकर सभी पुलिसकर्मी सामूहिक अवकाश पर चले जायेंगे.

उन्होंने कहा कि 26 अगस्त की मध्य रात्रि से सभी हवलदार सिपाही राइफल-गोली आदि जमा कर देंगे. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के आंदोलन में पांच दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस अवसर पर बिहार पुलिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तुफैद अहमद खां, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री अभय कुमार राम, लालबहादुर प्रसाद, मिंटू कुमार, अनिल साह, राजू प्रसाद, ब्रजेश कुमार, रामबली यादव, मो. नूमानी, मो. एनामुद्दीन, राज बहादुर, शशिभूषण, पिंकू कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, कपिलदेव राय, विजय कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन