महिला स्वास्थ्य एवं घरेलू हिंसा पर किया जागरूक

Updated at : 29 Aug 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य एवं घरेलू हिंसा पर किया जागरूक

मांझी . युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया एवं महिला हेल्पलाइन छपरा के द्वारा मांझी प्रखंड के मेरौरी देवी हाइस्कूल के प्रांगण में महिला सम्मान जागरूकता अभियान आयोजन महिला हेल्पलाइन छपरा के परियोजना प्रबंधक मधुबाला, मेरौरी देवी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रभान पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं संस्था के अध्यक्ष मंटू कुमार […]

विज्ञापन

मांझी . युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया एवं महिला हेल्पलाइन छपरा के द्वारा मांझी प्रखंड के मेरौरी देवी हाइस्कूल के प्रांगण में महिला सम्मान जागरूकता अभियान आयोजन महिला हेल्पलाइन छपरा के परियोजना प्रबंधक मधुबाला, मेरौरी देवी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रभान पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं संस्था के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, मांझी थाने के एएसआइ गयूर अली असद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

तत्पश्चात स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों को महिला सशक्तीकरण से संबंधित जैसे घरेलू हिंसा, महिला स्वास्थ्य, लैंगिक असमानता, नारी शिक्षा, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, दहेज प्रथा, साइबर सुरक्षा, सेनेटरी नैपकीन का उपयोग आदि पर महिला हेल्पलाइन छपरा के परियोजना प्रबंधक मधुबाला एवं टीम के सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपायों को बताया गया.
महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक मधुबाला ने महिला स्वास्थ्य एवं घरेलू हिंसा पर प्रकाश डाला, रचना पर्वत ने लड़कियां अपनी आत्मरक्षा कैसे करें उसके बारे में बताया गया. निरुपमा ने सेनेटरी नैपकीन के उपयोग एवं उसके फायदे के बारे में बताया गया तथा समाज में पीरियड्स से संबंधित लड़कियों एवं महिलाओं के मन में हुईं भ्रांतियों को दूर किया गया.
सुषमा ने दहेज प्रथा एवं नारी शिक्षा पर तो सोनाली सिन्हा ने साइबर क्राइम के दुष्प्रभाव को बताया तथा नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों से अपील की. मांझी थाने के एएसआइ गयूर अली असद ने बच्चों एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बेटियों को यदि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वह तुरंत भयमुक्त होकर पुलिस थाने में या महिला हेल्पलाइन में अपनी शिकायत दर्ज कराएं.
इस अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सदस्यों में प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, राहुल कुमार, रितेश कुमार, अनुप्रिया सिंस, सत्यानंद यादव, महावीर कुमार, रितेश कुमार, भजौना मांझी के नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के केंद्र संचालक मनीष कुमार सिंह, छोटन कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक अर्जुन कुमार, प्रमोद कुमार, सुनील गुप्ता, डॉ सुरेश कुमार, अजय कुमार, नसीरुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र ठाकुर, लीलावती देवी आदि उपस्थित थे. इस अवसर पर विद्यालय के विगत वर्षों में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन