पुल से नीचे गिरी स्काॅर्पियो, आधा दर्जन बराती घायल

Updated at : 14 Jun 2019 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरी स्काॅर्पियो, आधा दर्जन बराती घायल

रसूलपुर (एकमा) : मांझी-बरौली पथ पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप गंडक नहर पर बने पुल पर बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से उस पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि स्कार्पियो पर सवार सभी […]

विज्ञापन

रसूलपुर (एकमा) : मांझी-बरौली पथ पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप गंडक नहर पर बने पुल पर बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित स्काॅर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से उस पर सवार चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि स्कार्पियो पर सवार सभी लोग महाराजगंज से एक बरात कर वापस अपने गांव दाउदपुर थाना क्षेत्र के साधपुर लौट रहे थे, तभी चालक ने माधोपुर एच टाइप पुल पर अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो पुल से नीचे जा गिरी.

इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मौके पर पीछे से आ रही बरात की दूसरी गाड़ियों पर घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया. स्थानीय लोगों की मानें तो विगत दो वर्षों में इस पुल पर दो दर्जन से भी अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. अबतक आधा दर्जन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन