छपरा : किसान का बेटा गोल्ड पर लगा रहा निशाना, देश के लिए ओलिंपिक जीतना है लक्ष्य
छपरा : लक्ष्य जब बड़ा हो तो बाधाएं चाहे कितनी भी आएं, सफलता उन बाधाओं को चीरकर इंसान का कदम जरूरी चूमती है. सारण जिले के मांझी प्रखंड उत्तर टोला निवासी अंकित कुमार सिंह सीमित सुविधाओं के बीच गांव की माटी को अपना आदर्श मान निशानेबाजी जैसे कठिन प्रतिस्पर्धा में प्रदेश का नाम रोशन करने […]
छपरा : लक्ष्य जब बड़ा हो तो बाधाएं चाहे कितनी भी आएं, सफलता उन बाधाओं को चीरकर इंसान का कदम जरूरी चूमती है. सारण जिले के मांझी प्रखंड उत्तर टोला निवासी अंकित कुमार सिंह सीमित सुविधाओं के बीच गांव की माटी को अपना आदर्श मान निशानेबाजी जैसे कठिन प्रतिस्पर्धा में प्रदेश का नाम रोशन करने की दिशा में अग्रसर हैं.
आपके शहर में
दो माह पूर्व आसनसोल राइफल क्लब में आयोजित इस्टन जोन शूटिंग में ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के निशानेबाजों को हराकर अंकित ने गोल्ड जीता. इस चैंपियनशिप में अंकित को 50 मीटर प्रोन के जूनियर सेक्शन में गोल्ड मिला था.
वहीं 50 मीटर थ्री पोजिशन के सीनियर वर्ग में सिल्वर और 10 मीटर एयर राइफल के सीनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल मिला था. इस प्रतियोगिता के दौरान मौजूद नेशनल राइफल एसोसिएशन के अधिकारियों ने अंकित में छुपी काबिलियत को पहचान कर उन्हें आगे की तैयारियाें में हर संभव मदद करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए