तीन बच्चियों के अपहरण का मामला दर्ज

Updated at : 31 May 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चियों के अपहरण का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लिये जाने का मामला उनके परिजनों द्वारा सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. सीजेएम किशोरी लाल ने तीनों मामले को दर्ज कर उसकी एक एक प्रति सारण एसपी को भेजने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इसुआपुर थाना […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर लिये जाने का मामला उनके परिजनों द्वारा सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. सीजेएम किशोरी लाल ने तीनों मामले को दर्ज कर उसकी एक एक प्रति सारण एसपी को भेजने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इसुआपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज मामले में अपने गांव के ही राजू सिंह और उसके पिता कलिस्टर सिंह समेत अन्य परिजनों को आरोपित बनाया है.

आरोप है कि राजू की बहन उसकी पुत्री को बुला कर अपने घर ले गयी, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया. उनकी पुत्री ने फोन से कहा कि उसे राजू अपने साथ कहीं ले जा रहा है. उसकी नीयत ठीक नहीं है पापा मुझे बचा लीजिए. जब फोन से हुई बात राजू के पिता से बताने गया तो उसने एक लाख रुपये देने नहीं तो पुत्री को बेच देने की धमकी दी .

जब विरोध किया तो सभी परिजन मिलकर उसके साथ मारपीट कर भगा दिया. इसकी लिखित शिकायत एसपी और थाने को दिया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं दूसरा मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के गंगा कन्हौली निवासी अपहृत किशोरी के पिता ने दर्ज मामले में अपने गांव के ही किशोर पांडे उसके पिता संतोष पांडे और मां को आरोपित बनाया है . आरोप है कि आरोपितों ने उसकी पुत्री का जबरन शादी या कहीं बेच देने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया है. वहीं तीसरा मामला परसा थाना क्षेत्र के चेतन परसा निवासी नाबालिग के पिता ने दर्ज अपने मामले में गांव के ही मनोज दास व पड़ोसी गांव बभनगावां निवासी अरुण कुमार सिंह को आरोपित बनाया है.

आरोप है कि उनलोगों ने उसकी पुत्री का अपहरण दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने या फिर किसी गलत व्यक्ति के हाथों बेच देने के उद्देश्य से किया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन