ट्रैक पर लेट खुदकुशी का प्रयास

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर रिविलगंज व गौतम स्थान स्टेशनों के बीच सेमरिया (पहिया) रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना मंगलवार को दोपहर के समय की है. चालक व गेटमैन की सूझबूझ से ट्रेन को रोक लिया गया और महिला की […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर रिविलगंज व गौतम स्थान स्टेशनों के बीच सेमरिया (पहिया) रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना मंगलवार को दोपहर के समय की है. चालक व गेटमैन की सूझबूझ से ट्रेन को रोक लिया गया और महिला की जान बच गयी. हुआ यह कि छपरा से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन से खुल चुकी थी और पहियां रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया था.
इसी बीच एक महिला रेल ट्रैक पर आकर सो गयी जिसे आस पास के लोगों ने हटाने का प्रयास किया लेकिन महिला वहां से नहीं हट रही थी. यह देख कर गेटमैन ने ट्रेन को रोकने के लिए लाल झंडी दिखायी. चालक ने अनहोनी की आशंका पर ट्रेन को रोक दिया. इस घटना की जानकारी गेटमैन ने गौतम स्थान स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक को दी. स्टेशन प्रबंधक ने रिविलगंज थाने को घटना की जानकारी दी. रिविलगंज थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर महिला को वहां से थाना पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




