दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत

दाउदपुर(मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुईं सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक महिलाअों सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें दो घायलों का दाउदपुर के निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया, जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देख […]
दाउदपुर(मांझी) : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुईं सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि एक महिलाअों सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें दो घायलों का दाउदपुर के निजी क्लिनिक में उपचार कराया गया, जहां दोनों की नाजुक स्थिति को देख चिकित्सक ने छपरा रेफर कर दिया. दो घायलों में एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के पटना रेफर किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुधइला गांव के रामपुकार राय के पुत्र शत्रुघ्न राय बाइक से छपरा से घर आ रहा था. वहीं रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी प्रभास कुमार बाइक से छपरा जा रहे थे. दाउदपुर के लखराव ब्रक्म के समीप दाेनों बाइकों की टक्कर में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. दाउदपुर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अपने वाहन से छपरा में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




