दरौली में सरयू में 230 दिनों के अंदर डूबने की हुईं चार घटनाएं

दरौली : सरयू नदी में डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को केवटलिया सरयू नदी के घाट पर डूबने से हुई दो कांवरियों की मौत ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि घटनाएं होती हैं, पर तत्काल राहत के उपाय यहां विद्यमान नहीं है. […]
दरौली : सरयू नदी में डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को केवटलिया सरयू नदी के घाट पर डूबने से हुई दो कांवरियों की मौत ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है. ग्रामीणों का कहना है कि घटनाएं होती हैं, पर तत्काल राहत के उपाय यहां विद्यमान नहीं है. संसाधन की काफी कमी है. इस कारण शव को भी खोज निकालने में असफलता हाथ लगती है. नवंबर, 2016 में दरौली के मल्हनी गांव की सरयू नदी में नाव से दियारे में लकड़ी चुनने जा रहीं सात महिलाएं नाव डूबने से डूब गयी थीं. इसमें से मछुआरों ने चार को तो बचा लिया, मगर तीन महिलाएं पानी में बह गयीं.
पानी में बहीं तीन महिलाओं में एक महिला राजकुमारी देवी का शव तो प्रशासन ने बरामद किया, परंतु आज तक दो महिलाओं के शव नहीं मिल सके. इनमें अनु कुमारी व मंशा देवी शामिल हैं. दूसरी घटना इसी वर्ष दो अप्रैल को हुई, जब भरटोलिया निवासी रामप्रवेश राजभर रोज की भांति अपने खरबूजा की खेती में काम करने दियारा में जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




