पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की शराब

Updated at : 05 Jul 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की शराब

परसा : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया. जबकि धंधेबाज पुलिस को देख भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी जमुना मांझी के पुत्र रंजीत मांझी के घर के समीप […]

विज्ञापन

परसा : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया. जबकि धंधेबाज पुलिस को देख भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी जमुना मांझी के पुत्र रंजीत मांझी के घर के समीप स्थित कुआं पर रखा खड़ के बोझा में प्लास्टिक के बोरा में दो सौ एमएल के 60 पीस, चार सौ एमएल के 50 पीस तथा एक लीटर देशी शराब बरामद किया गया.

जब्त शराब के पाउच पर बिहार का गौरव और जल ही जीवन है अंकित है. पाउच पर पटना के दीपक नामक पानी कंपनी का पता अंकित किया है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बेतिया आदि स्थानों का नाम भी अंकित है. पानी के पाउच में शराब बेचने की मामला अलग ही राज खोलने लगी है. वहीं सगुनी गांव में छापेमारी के दौरान चना नट की पत्नी कांति देवी, सुनील नट के पत्नी रिंकू देवी तथा सुरेंद्र नट की पत्नी लैलन देवी के घर से लगभग एक-एक लीटर महुआ मीठा से निर्मित अवैध शराब बरामद किया गया.

उत्पाद अधिनियम के तहत चारों आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन