चोरों ने ताला तोड़कर 61 भर्ती सिलेंडर की चोरी

नगर परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित बोढन गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने बीती रात 61 भर्ती गैस सिलेंडर की चोरी कर फरार हो गए.
रोसड़ा:नगर परिषद क्षेत्र के मिर्जापुर गांव स्थित बोढन गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़ चोरों ने बीती रात 61 भर्ती गैस सिलेंडर की चोरी कर फरार हो गए.सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. जानकारी के अनुसार भारत गैस कंपनी के मिर्जापुर स्थित गोदाम पर बीती रात चोरों ने पीछे के दीवाल को फांदकर गोदाम के अंदर घुस गए.गोदाम के गेट में लगे तीन ताले को भी तोड़ दिया.उसके बाद गोदाम में रखे 61 भर्ती सिलेंडर की चोरी कर फरार हो गया. इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर अनिता कुमारी के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि गोदाम में नाइट गार्ड बाहर में सोए थे. उन्हें चोरी होने की जानकारी बाद में मिली.तब जाकर उन्होंने सूचना दी.बताया कि इस संबंध में थाने को आवेदन दिया जा रहा है. बता दें कि विगत 21 मई की रात सोनूपुर गांव स्थित साईं सीता इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में भी चोरों ने नाइट गार्ड को बंधक बनाकर 70 भर्ती गैस सिलेंडर की चोरी कर फरार हो गए थे. गैस सिलिंडर चोर गिरोह का अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है. थानाध्यक्ष गिरोह का पता लगाने में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




