Samastipur News: चर्चित छोटू सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी, चार दिन बाद दर्ज हुआ मामला

Updated:
विज्ञापन

Samastipur News: जिले के छोटू सिंह हत्याकांड में करीब चार दिनों बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी गरीब दास को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

Samastipur News: जिले के हसनपुर थाने के आतापुर गांव में छठ महापर्व के दिन छोटू सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने चार दिन बाद केस दर्ज करते हुए आरोपी गरीब दास को गिरफ्तार किया है। गरीब दास इसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले में गरीब दास के अलावा गांव के ही संतोष पाठक, राजन पाठक को आरोपी बनाया गया है। मामले के बाद से ही संतोष और राजन फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक छोटू सिंह के भाई मृत्युंजय सिंह का बयान दर्ज किया गया है। 

आपके शहर में

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़

मामले को लेकर हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गरीब दास को जेल भेजा रहा है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, छोटू सिंह का शव उसके ही बालू डिपो पर पंखे से लटका मिला था। जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया था। परिजनों ने घटना के बाद से ही गरीब दास व संतोष को गिरफ्तार करने की मांग की थी। बवाल कर रहे लोगों का कहना था कि घटना से एक रात पहले लोगों ने छोटू सिंह को गरीब दास और संतोष के साथ बाजार में देखा था। दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। बाद में फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डिपो में सीसीटीवी भी लगा था लेकिन, फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

यह भी पढ़ें: PM Modi ने दरभंगा AIIMS का किया शिलान्यास, शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन