पंजाब में मजदूरी करने गये मोरवा के युवक की मौत, पत्नी और ससुराल से जुड़े पहलुओं की जांच

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में मजदूरी करने गए एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घटना के पीछे मृतक की पत्नी और उसके ससुराल से जुड़े रहस्यमय पहलू सामने आ रहे हैं. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

Punjab Labourer Death: हलई थाना क्षेत्र के मरीचा पंचायत के एक युवक की पंजाब में पीट-पीटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान प्रेम सहनी के पुत्र राम कुमार सहनी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राम कुमार सहनी तीन बच्चों के पिता थे और पंजाब में रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 अगस्त को हत्या की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, राम कुमार सहनी की 17 अगस्त को पंजाब में हत्या कर दी गयी. परिजनों ने वहीं उसके शव को दफना दिया. हालांकि, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामला संदिग्ध बताया जा रहा है. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है.

बताया जाता है कि मृतक का ससुराल दरबा पंचायत में है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक ने अपने ससुराल वालों को कुछ रुपये दे रखे थे और वह उसका तगादा कर रहा था. वहीं, करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ पंजाब चली गयी थी. इसके बाद पत्नी की खोजबीन के लिए राम कुमार भी पंजाब गया था.

पत्नी के मिलने की सूचना देने के बाद मिली मौत की खबर

बताया जाता है कि खोजबीन के बाद घटना वाले दिन राम कुमार ने अपने घरवालों को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी मिल गयी है. इसके बाद रात में परिजनों को उसकी हत्या की सूचना मिली.

पंजाब में रहने वाले मृतक के नाते-रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटानी शुरू की. मृतक की पत्नी को भी पंजाब से बुलाया गया है.

हलई पुलिस ने घर पहुंचकर की पूछताछ

मामले की जानकारी मिलने के बाद हलई थाना की पुलिस गुरुवार की रात मृतक के घर पहुंची. पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली.

पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा. मृतक के बच्चों ने भी घटना को लेकर कुछ अहम जानकारी दी है.

पंजाब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: कल्याणपुर में पुत्र की हत्या के मामले में नामजद पिता समेत तीन गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन