समस्तीपुर कॉलेज में 'खेलो इंडिया संवाद' आयोजित, 2036 ओलंपिक की तैयारी पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर व अन्य | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित। मंत्री रामनाथ ठाकुर ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

खेलो इंडिया संवाद: समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार 'शशि' ने की, जबकि इसका संयुक्त संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-02 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका और जिला युवा अधिकारी विजेता मजूमदार द्वारा किया गया. आगत अतिथियों का मिथिला की समृद्ध परंपरा के अनुसार पाग, चादर, पुष्पमाला और स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

2036 ओलंपिक लक्ष्य को ध्यान में रखकर खेलें युवा: पीएम मोदी का संदेश

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम वर्चुअल संदेश साझा किया गया:

  • संदेश में उल्लेख किया गया कि भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, इसलिए युवा अपनी रुचि के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतें.
  • युवाओं को मैदान में खेलना भी है और खिलना भी है, क्योंकि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं.
  • मुख्य अतिथि रामनाथ ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतिस्पर्धा के युग में खेलों में आगे आएं और देश का नाम रोशन करें.
  • प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत होता है.

खिलाड़ियों का सम्मान, पौधारोपण और नशामुक्ति की शपथ

  • महाविद्यालय के उत्कृष्ट व प्रतिभावान खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
  • अतिथियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया.
  • उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के तहत नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया.

मंच संचालन पप्पू कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेश कुमार चौधरी ने किया. मौके पर एडीएम राजेश कुमार सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, भावना गोयल, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. खुर्शीद अहमद खान सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: केएसआर कॉलेज सरायरंजन में शोकसभा, प्रो. अमृत राय को दी गई श्रद्धांजलि


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन