Samastipur: दामाद हत्याकांड में सास माया देवी गिरफ्तार, सभी पांच आरोपित जेल भेजे गये
हलई थाना में शामिल 7 गांव | Prabhat Khabar Network
समस्तीपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. डीहिया चौर में फेंके गए राजा कुमार के शव के मामले में पुलिस ने उसकी सास माया देवी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले के सभी पांचों आरोपित अब जेल भेजे जा चुके हैं.
Samastipur Murder Case: हलई थाना क्षेत्र के दादनपुर से पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद महिला आरोपित माया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी पहचान महावीर सहनी की पत्नी माया देवी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, माया देवी मृतक राजा कुमार की सास है और हत्या के मामले में नामजद थी.
आपके शहर में
डीहिया चौर में फेंका गया था शव
बताया जाता है कि लड़ुआ पंचायत के दादनपुर निवासी महावीर सहनी के दामाद राजा कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर शव को डीहिया चौर में फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 12/26 दर्ज किया था.
मामले में मृतक की पत्नी, सास समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था. पुलिस ने मामले में बारी-बारी से सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बकाया पैसे मांगने ससुराल आया था राजा
बताया जाता है कि बेगूसराय निवासी राजा कुमार भीषण ठंड के दौरान अपने ससुराल बकाया पैसे की मांग करने आया था. आरोप है कि रात में उसे खाना-पीना कराया गया और इसके बाद लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी गयी. बाद में शव को डीहिया चौर में फेंक दिया गया.
सभी आरोपित जेल भेजे गये : थानाध्यक्ष
हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: पंजाब में मोरवा के युवक की मौत, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए