ePaper

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 को 29 केंद्र पर

Updated at : 29 Dec 2024 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 को 29 केंद्र पर

जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा छह में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 29 केंद्र पंजीकृत बच्चों के अनुसार बनाये गये हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा छह में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 29 केंद्र पंजीकृत बच्चों के अनुसार बनाये गये हैं. जिले के विभिन्न प्रखंडों के 23440 बच्चे इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं. यह परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी. जानकारी के मुताबिक, इसमें तीन सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे. कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे. विभूतिपुर प्रखंड से पंजीकृत 1456 बच्चे व विद्यापतिनगर प्रखंड से पंजीकृत 672 बच्चे सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल दलसिंहसराय केंद्र पर परीक्षा देंगे. विद्यापतिनगर प्रखंड के 426 पंजीकृत बच्चों के लिए राष्ट्रीय उच्च विद्यालय दलसिंहसराय को केंद्र बनाया गया है. इसी तरह बिथान प्रखंड के 1392 पंजीकृत बच्चों के लिए सुंदर देवी सरस्वती मंदिर बटहा, बिथान के ही 840 पंजीकृत बच्चों के लिए डीएमपी होली मिशन स्कूल रोसड़ा व 418 बच्चों के लिए बीबीएन हाई स्कूल को केंद्र बनाया गया है. दलसिंहसराय प्रखंड के 1314 पंजीकृत बच्चों के लिए आरबी काॅलेज दलसिंहसराय, हसनपुर प्रखंड के 710 पंजीकृत बच्चों के लिए एसके इंटर कॉलेज थतिया रोसड़ा, कल्याणपुर प्रखंड के 1032 पंजीकृत बच्चों के लिए सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल वीरसिंहपुर, खानपुर प्रखंड के 1183 पंजीकृत बच्चों के लिए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर,मोहनपुर प्रखंड के 773 पंजीकृत बच्चों के लिए जागृति पब्लिक स्कूल पटोरी, मोहिउद्दीननगर प्रखंड के 777 पंजीकृत बच्चों के लिए जीबी हाई स्कूल पटोरी, मोरवा के 1080 पंजीकृत बच्चों के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल शंभूपट्टी, पटोरी प्रखंड के 1153 पंजीकृत बच्चों के लिए एएनडी कॉलेज पटोरी,पूसा प्रखंड के 740 पंजीकृत बच्चों के लिए श्री कृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं, रोसड़ा प्रखंड के 720 पंजीकृत बच्चों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर फुलवरिया व 397 पंजीकृत बच्चों के लिए हरिवंश नारायण हाई स्कूल को केंद्र बनाया गया है. समस्तीपुर प्रखंड के 777 पंजीकृत बच्चों के लिए बीआरबी कॉलेज व 805 पंजीकृत बच्चों के लिए आरएनएआर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है. सरायरंजन प्रखंड के 648 पंजीकृत बच्चों के लिए आरएसबी इंटर स्कूल व 502 पंजीकृत बच्चों के लिए गोल्फ फील्ड उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिंघिया प्रखंड के 768 पंजीकृत बच्चों के लिए रोसड़ा उच्च विद्यालय रोसड़ा, 364 पंजीकृत बच्चों के लिए बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा, शिवाजीनगर प्रखंड के 672 पंजीकृत बच्चों के लिए श्री सुंदर हाई स्कूल मुक्तापुर व 346 पंजीकृत बच्चों के लिए गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर, ताजपुर के 768 पंजीकृत बच्चों के लिए जीकेपी काॅलेज कर्पूरीग्राम व 533 पंजीकृत बच्चों के लिए पीआरडी इंटर स्कूल कर्पूरीग्राम को केंद्र बनाया गया है. उजियारपुर प्रखंड के 792 पंजीकृत बच्चों के लिए सक्सेस मिशन स्कूल दलसिंहसराय व 500 पंजीकृत बच्चों के लिए छत्रधारी इंटर स्कूल दलसिंहसराय तथा वारिसनगर प्रखंड के 771 पंजीकृत बच्चों के लिए शहर के तिरहुत एकेडमी को परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन