मोटे अनाज की खेती करने पर जोर
प्रखंड की पंचायत सरकार भवन नाजिरपुर में मंगलवार को खरीफ महाभियान के तहत खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह ने की
उजियारपुर : प्रखंड की पंचायत सरकार भवन नाजिरपुर में मंगलवार को खरीफ महाभियान के तहत खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह ने की. इस अवसर पर मौजूद किसानों को कृषि समन्वयक सुनील कुमार मिश्रा ने विभाग के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. जिसमें मिट्टी जांच, मोटे अनाज की खेती करने, कृषि यांत्रिकीकरण, सब्जी की खेती करने सहित उद्यान विभाग की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर पूर्व मुखिया विजय कुमार झा, पूर्व उप सरपंच शिवशंकर सिंह, वार्ड सदस्य देव नारायण सिंह, पंसस लक्ष्मण ठाकुर, एटीएम ओम प्रकाश, किसान सलाहकार संजय कुमार ठाकुर, किसान होतीलाल सिंह, अशोक कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए