दाखिल-खारिज का 99.17% निपटारा: कल्याणपुर व मोहनपुर अव्वल, सदर में सबसे ज्यादा मामले अटके

Updated:
विज्ञापन

दाखिल-खारिज का 99.17% निपटारा: कल्याणपुर व मोहनपुर अव्वल, सदर में सबसे ज्यादा मामले अटके

समस्तीपुर जिले में दाखिल-खारिज के 99.17% मामलों का निपटारा हुआ। सदर अंचल में सबसे अधिक मामले लंबित, जानें अपने अंचल की ताजा रिपोर्ट।

विज्ञापन

दाखिल खारिज समस्तीपुर:  समस्तीपुर जिले में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के आवेदनों के निपटारे की प्रगति काफी संतोषजनक रही है. चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल 2026 से 20 अगस्त 2026 तक प्राप्त कुल 6,01,098 आवेदनों में से विभाग ने 5,96,119 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया है. जिले का कुल डिस्पोजल रेट 99.17 प्रतिशत पहुंच चुका है. हालांकि विभागीय सक्रियता के बावजूद जिले के 20 अंचलों में 4,981 आवेदन अब भी लंबित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कल्याणपुर और मोहनपुर अंचल ने मारी बाजी

जिले के अंचलों में म्यूटेशन मामलों के निष्पादन में कल्याणपुर और मोहनपुर का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा :

  • कल्याणपुर : कुल 55,524 में से 55,433 मामलों का निपटारा (99.84 प्रतिशत).
  • मोहनपुर : कुल 10,433 में से 10,395 मामलों का निष्पादन (99.84 प्रतिशत).
  • उजियारपुर : कुल 51,617 में से 51,415 मामलों का निस्तारण (99.61 प्रतिशत).
  • मोरवा : कुल 31,940 में से 31,810 आवेदनों का निपटारा (99.59 प्रतिशत).

सदर अंचल और विभूतिपुर में सबसे अधिक पेंडेंसी

जिले के कुछ अंचलों में म्यूटेशन की गति धीमी रहने से आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है :

  • समस्तीपुर सदर : 59,108 में से 58,452 निष्पादित, सर्वाधिक 656 मामले लंबित (98.89 प्रतिशत).
  • विभूतिपुर : 34,228 में से 33,742 निष्पादित, 486 मामले अटके.
  • दलसिंहसराय : 24,331 में से 23,921 निष्पादित, 410 मामले लंबित (98.31 प्रतिशत).
  • पूसा : 17,247 में से 16,913 निष्पादित, 334 मामले लंबित (98.06 प्रतिशत).

समय सीमा पार कर चुके सैकड़ों मामले

विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी जिले में कई मामले लंबित पड़े हैं :

  • 35 दिनों से अधिक : 2,019 मामले लंबित हैं.
  • 75 दिनों से अधिक : 2,022 मामले अटके हुए हैं.
  • 120 दिनों से अधिक : 304 मामलों का अब तक निष्पादन नहीं हो सका है.

इन लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करना अब राजस्व अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: सहयोग शिविर की खुली पोल: एडीएम के आदेश के एक माह बाद भी नहीं सुधरी पेयजल व्यवस्था, मुखिया संघ करेगा बहिष्कार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन