समस्तीपुर में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने किया जनसंवाद, लोगों की समस्याएं सुन समाधान का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

बरबट्टा में उपमुख्यमंत्री को स्वागत करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जनसंवाद में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा, समाधान का आश्वासन.

विज्ञापन

समस्तीपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसंवाद कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा. उपमुख्यमंत्री ने लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और आमजन से जुड़ी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. लोगों ने अपनी बात रखते हुए संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की. इस पर विजय कुमार चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक पहल की जायेगी.

बरबट्टा गांव में 20 किलो गेंदे की माला से किया सम्मानित

बरबट्टा गांव में जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री को 20 किलो गेंदे के फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया. इस मौके पर मनिकांत सिंह बरे बाबू, साजन झा, तंजील इमाम, गुंजन कुमार, पवन सिंह, विधाकर झा, इजहार असरफ, अजय राय, पंकज ईश्वर, सरोज झा, मो. शकील मुन्ना, अमरेंद्र कुमार, कमलेंद्र प्रसाद सिंह, विद्याकर झा, फलिंदर राम, सुशांत सिंह एवं रामविनोद चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर के सरकारी स्कूलों में एआई से तैयार होंगे पाठ योजना और प्रश्नपत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन